Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला से उनके कार्यालय में मिला और उन्हें शिक्षण कार्यों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया है. उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांग पत्र के प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक वार्ता की. जिला शिक्षा अधीक्षक ने ऑफिस के सभी कार्यालय लिपिकों को बुलाकर संगठन के सामने ही सभी संचिकाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-block-level-disability-camp-will-be-held-from-february-7-to-may-2/">किरीबुरू

: 7 फरवरी से 2 मई तक लगेगा प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता शिविर

सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाए भुगतान को जल्द देने को कहा गया

लेटलतीफी के लिए सभी लिपिकों को उनके स्तर से चेतावनी भी दी गई. उनके स्तर से स्पष्ट रूप से कहा गया की भविष्य निधि अग्रिम, चिकित्सा अवकाश आदि कामों को अधिकतम 10 दिनों में निष्पादन करें. संघ को बताया गया कि शिक्षकों की सेवा संपुष्टि जिला शिक्षा स्थापना समिति से हो गई है, अगले तीन-चार दिनों में समेकित आदेश निर्गत कर दी जाएगी. सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाए भुगतान को संवेदनशीलता के साथ करने की चेतावनी जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिपिकों को दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के शेष अवधियों के वेतनादि के लिए आवंटन की मांग निदेशालय से की गई है. आवंटन प्राप्त होते ही तत्काल उसे आवंटित कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhans-3700-public-distribution-system-shops-will-remain-closed-from-february-7-to-9/">आदित्यपुर

: 7 से 9 फरवरी तक कोल्हान के 3700 जन वितरण प्रणाली की दुकान रहेगी बंद

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

मध्यान्ह भोजन योजना का ऑडिट के नाम पर उगाही की बात जिला शिक्षा अधीक्षक के सामने रखा गया तथा स्पष्ट रूप से कहा गया अगर इस पर अविलंब रोक नहीं लगाई जाती है तो गोड्डा जिले की तरह यहां भी स्टिंग ऑपरेशन की जा सकती है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वे इस विषय पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड भ्रष्टाचार रहित ऑडिट प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. मध्यान्ह भोजन योजना में 21 दिनों के लिए पूरक पोषाहार की आवंटन भेज दी गई है तथा अतिरिक्त राशि की शीघ्र व्यवस्था की जा रही है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा मांझी, उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, संगठन सचिव बलराज हांसदा, संयुक्त सचिव सोमेन दास ,रंजित कुमार मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-block-level-disability-camp-will-be-held-from-february-7-to-may-2/">किरीबुरू

: 7 फरवरी से 2 मई तक लगेगा प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही