Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil  : ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की धान रोपणी

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित हुमिद से बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (वनराज स्टील) तक जाने वाली सड़क पर अनगिनत गड्ढा हाेने और कंपनी की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को केनाल के पास सड़क को जाम कर दिया. वहीं ग्रामीणों ने बदहाल सड़क पर धान रोपनी भी की. ग्रामीण उक्त सड़क पर कंपनी के भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन का विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि एक साल पहले ही कंपनी प्रबंधन ने सड़क को बनाने का लिखित आश्वसन दिया था. इसके बावजूद अबतक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई. नतीजन सड़क अब चलने के लायक नहीं है. बाइक सवार रोज सड़क पर बने गड्ढों में गिर रहे हैं. सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जाम स्कूली बच्चों को देखते हुए दोपहर करीब तीन बजे खोल दिया गया. इस बीच सड़क पर छोटे वाहनों का ही आवागमन हो रहा था. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-umashankar-giri-became-the-patron-of-chakradharpur-coolie-association/">Chakradharpur

:  चक्रधरपुर कुली संघ के संरक्षक बने उमाशंकर गिरि

तीन किलोमीटर की सड़क बनी 365 दिनों की मुसीबत

सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि तीन किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए 365 दिनों की मुसीबत बन गई है. बरसात में कीचड़ और बरसात के बाद उड़ती धूल से राहगीरों के साथ स्थानीय ग्रामीण परेशान रहते हैं. सड़क जाम कने वाले ग्रामीणों ने बताया कि लगातार दो दिन गांव के दो परिवार के लोग सड़क पर गिरकर घायल हुए हैं. बच्चे स्कूल और ट्यूशन जाना छोड़ दिए है. घर की महिलाएं स्कूल नहीं जाने के कारण बच्चों को अकेले घर पर छोड़कर धान रोपनी के लिए नहीं जा पा रही हैं. बार-बार आश्वासन देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. अब ग्रामीण करें तो क्या करे. इसके लिए जन प्रतिनिधियों को बार-बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन किसी ने भी जनता की सुध नहीं ली. वहीं सड़क जाम में स्कूली बस के फंसने के बाद महिलाओं ने बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सड़क पर स्कूली बस और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू करवाया. वहीं बच्चों को आने वाले तीन दिनों तक स्कूल नहीं अाने की भी बात कही. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत होने तक बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें :   Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rajnagar-doctor-dr-brihaspati-mandal-kidnapped-murdered-two-arrested-one-absconding/">Jamshedpur

: राजनगर के चिकित्सक डॉ. बृहस्पति मंडल की अगवा कर हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार

सोमवार तक भरे जाएंगे गड्ढे

सड़क जाम करने के बाद कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों से बात की. बातचीत के दौरान तीन दिनों के अंदर सड़क पर बने गड्ढों को भरकर चलने लायक बनाने का आश्वासन दिया गया. वहीं गुरुवार को ही गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया. कंपनी की ओर से इसके बाद सड़क को कालीकरण करवाने का भी आश्वासन दिया गया. सड़क जाम की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने भी सोमवार तक गड्ढों को भरने के लिए कंपनी प्रबंधन से बात की. ग्रामीणों ने सड़क को दुरुस्त कर चलने लायक बनाने के साथ इसका मेंटेनेंस करने की मांग की. ऐसा नहीं होने पर कंपनी के वाहनों का आवागमन उक्त सड़क पर बंद करने की भी चेतावनी दी गई. इसे भी पढ़ें :   Chandil">https://lagatar.in/chandil-herd-of-wild-elephants-came-out-on-the-road/">Chandil

: सड़क पर निकला जंगली हाथियों का झुंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही