Search

चांडिल : आजसू पार्टी के चिलगु कार्यालय में मना विनोद बिहारी की जयंती

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में शनिवार को अलग झारखंड आंदोलन के अगुआ रहे दिवंगत विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत विनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर बताया गया कि बिनोद बिहारी महतो का जन्म 23 सितंबर 1923 को बलियापुर धनबाद के एक किसान परिवार में हुआ था. पढ़ने के लिए बिनोद बिहारी महतो को गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर पैदल या साइकिल से जाना पड़ता था. उन्हें शिक्षा से विशेष लगाव था. उन्होंने ही पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-madheshiya-community-celebrated-the-birth-anniversary-of-saint-shiromani-baba-ganinath-with-great-enthusiasm/">नोवामुंडी

: मद्धेशिया समाज ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती हर्षोल्लास से मनाया

विनोद बिहारी की मृत्यु 68 वर्ष की आयु में हुई थी

दिवंगत बिनोद बिहारी महतो ने ही झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को धार दिया था. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और शिक्षा प्रेमी के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा. उनकी मृत्यु मात्र 68 वर्ष के आयु में 18 दिसंबर 1991 को दिल्ली में हुआ था. जयंती समारोह में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, अमला मुर्मू, देवराज महतो, रुद्र प्रताप महतो समेत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, जिला व प्रखंड के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp