Search

 
 
 

चांडिल : नीमडीह के आदरडीह में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 23 को

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के आदरडीह गांव स्थित सामुदायिक भवन में 23 जुलाई को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. मानवाधिकार संघ द्वारा ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर तामोलिया के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी संघ के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष डॉ चंद्र मोहन गोराई ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को जरूरतमंद गरीबों के बीच ब्लड बैंक के माध्यम से आवश्यकता अनुसार वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-group-will-set-up-battery-plant-gigafactory-in-britain/">जमशेदपुर

: टाटा समूह ब्रिटेन में स्थापित करेगा बैटरी संयंत्र गीगाफैक्ट्री

अभियान चलाकर ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

इसे लेकर बुधवार को रघुनाथपुर में दुर्गा प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर मौजूद डॉ चंद्र मोहन गोराई ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. लोगों को रक्तदान के फायदे के बारे में बताया जाएगा. युवाओं और महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बैठक में स्वपन कुमार, सुषेन गोप, शिशुपाल कुमार, डॉ बंक बिहारी महतो, सनातन गोराई, धनंजय मंडल, तरुण चंद्र महतो, अर्जुन ठाकुर, सुरेश योगी, लालू प्रसाद गोराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही