Search

 
 
 

चांडिल : पांच दिनों में चांडिल डैम का जलस्तर 177 मीटर नहीं करने पर आमरण अनशन की चेतावनी

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरकार चांडिल डैम बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने के दौरान विस्थापितों से की गई वादा पूरी करे. विस्थापितों की अपनी कोई मांग नहीं है. सरकार अपना वादा पूरी करें और डैम का जलस्तर निर्धारित 192 मीटर पर रखे, इससे विस्थापितों को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है. उक्त बातें 116 गांव के विस्थापित संगठन के चंद्र प्रकाश शाहदेव ने कही. उन्होंने कहा कि विभाग पांच दिनों के अंदर चांडिल डैम का जलस्तर 177 मीटर के नीचे रखे. ऐसा नहीं होने पर 21 सितंबर से चांडिल डैम के विस्थापित सामूहिक रूप से आमरण अनशन करेंगे. पुनर्वास कार्यालय के समक्ष की जाने वाली अनशन के दौरान उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी विभाग की होगी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-it-is-mandatory-to-install-cctv-cameras-in-all-puja-pandals-sdo/">नोवामुंडी

: सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य- एसडीओ

विस्थापितों के भविष्य के बारे में सोचे विभाग

116 गांव के विस्थापित संगठन के नेताओं ने कहा कि विभाग और सरकार को विस्थापितों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. संपूर्ण पुनर्वास से वंचित विस्थापित अब भी खेती-बारी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इसलिए जबतक विस्थापितों काे पूर्णरूप से हक और अधिकार नहीं मिलता तब तक चांडिल डैम का जलस्तर 177 मीटर से कम रखें. जिस समय डैम निर्माण करने के लिए जमीन लिया गया, उसी समय वादा किया गया था कि हर विस्थापित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाएगा. पर ऐसा नहीं हुआ. उनको पुनर्वास की सुविधा भी नहीं मिली. अब डैम का जलस्तर बढ़ाकर जबरन विस्थापितों को बेघर किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही