Search

 
 
 

Chandil : 181.45 मीटर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर

 
Chandil (Dilip Kumar) : सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर 181.45 मीटर दर्ज किया गया है. चार गेट खुला रहने के बावजूद डैम का जलस्तर धीमी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है. 181.25 मीटर जलस्तर पहुंचने के बाद डैम का चार रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. रेडियल गेट संख्या 6, 7, 8 और 9 को रविवार की सुबह आठ बजे 10-10 सेंटीमीटर तक खोल दिया गया था. बाद में गेट संख्या 6 को 25 सेंटीमीटर बढ़ाकर 35 सेंटीमीटर तक खोल दिया गया. डैम के चारों गेटों को मिलाकर कुल 65 सेंटीमीटर तक खोला गया है. इसके बावजूद धीमी गति से डैम का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. सोमवार को डैम का जलस्तर 181.30 मीटर दर्ज किया गया था. वहीं मंगलवार की शाम डैम का जलस्तर 181.45 मीटर दर्ज किया गया है. दो दिनों में चांडिल डैम का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ा है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-commission-formed-to-provide-security-to-scheduled-castes-dr-asha/">Adityapur

: अजजा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आयोग का गठन हुआ – डॉ आशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही