Search

 
 
 

चांडिल : बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से ईचागढ़ में खुशी की लहर

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी की लहर देखने को मिल रहा है. स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को राज्य की भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति का अच्छा ज्ञान है और उन्हें धरातल पर लंबे अरसे तक काम करने का अनुभव है. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब भाजपा संगठन को और अधिक मजबूति मिलेगी वहीं, संगठन के कार्यकर्ता धारदार तरीके से काम करेंगे. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता मधुसुदन गोराई, भूषण मुर्मू, भीमसिंह मुंडा, अनिता पारित, राकेश कुमार जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, भोलासिंह सरदार, बनुसिंह सरदार, दिवाकर सिंह, आकाश महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :नीलांबरपुर">https://lagatar.in/nilambarpur-pitambarpur-sanjay-prajapati-came-out-on-a-bicycle-to-visit-mata-vaishno-devi-many-people-including-the-mla-gave-their-best-wishes/">नीलांबरपुर

पीतांबरपुर : माता वैष्णो देवी का दर्शन करने साइकिल से निकले संजय प्रजापति, विधायक समेत कई लोगों ने दी शुभकामना

अरविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. वैसे इस प्रकार का चर्चा लंबे अरसे से चल रहा है, लेकिन बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले अरविंद कुमार सिंह झारखंड विकास मोर्चा में भी बाबूलाल मरांडी के साथ थे. झाविमो के टिकट पर उन्होंने एक बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी जीता था. बाद में अरविंद सिंह ने झाविमो छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल भी नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी अपने झाविमो वाले कुनबा को फिर से एकजुट कर भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-panchayat-samiti-members-upset-about-post-rights-and-salary/">ग्राउंड

रिपोर्ट : पद, अधिकार और वेतन को लेकर बिफरे पंचायत समिति सदस्य

बदलेगा राजनीतिक समीकरण

पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अगर भाजपा का दामन थामते है तो ईचागढ़ का राजनीतिक समीकरण बदल जाएगा. अलग-अलग बैनर से तीन बार ईचागढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले अरविंद कुमार सिंह ईचागढ़ में अपनी राजनीतिक पकड़ साबित कर चुके हैं. वहीं उन्हें भयंकर पराजय का भी सामना करना पड़ा है. बीते विधानसभा चुनाव में वे चौथे स्थान पर आ गए थे. उन्होंने अपना पहला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था. इसके बाद भाजपा के टिकट पर बगैर किसी गठबंधन के उन्होंने चुनाव फतह किया था. तीसरी बार उन्होंने झाविमो के टिकट पर चुनाव जीता था. अरविंद कुमार सिंह के भाजपा में शामिल होने पर वे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट के प्रबल दावेदारों में होंगे. ऐसे में ईचागढ़ का राजनीतिक समीकरण बदलने की पूरी संभावना होगी. ईचागढ़ में एक बार फिर अरविंद कुमार सिंह के पुराने कार्यकर्ता सक्रिय होंगे. इसे भी पढ़ें :राज्य">https://lagatar.in/states-first-yellow-fever-vaccination-center-will-be-built-in-rims/">राज्य

का पहला येलो फीवर वैक्सीनेशन केंद्र रिम्स में बनेगा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही