Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर

 
Chandil (Dilip Kumar) :  कुकड़ू प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह वरिष्ठ झामुमो नेता शक्तिपद महतो का इलाज के दौरान शनिवार को रिम्स, रांची में निधन हो गया. 60 वर्षीय शक्तिपद महतो लगभग 20 दिनों से बीमार चल रहे थे और रिम्स में इलाजरत थे. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इसके पूर्व 15 दिन टीएमएच में उनका इलाज चला था. शक्तिपद महतो अपने पीछे पत्नी अनिमा महतो, एक पुत्र, पुत्रवधु, दो विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं. उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र सूर्यकांत महतो ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birth-anniversary-of-national-poet-ramdhari-singh-dinkar-celebrated-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की मनाई गई जयंती

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

शक्तिपद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शक्तिपद महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है. वहीं कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप की अध्यक्षता में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे अन्य लोग भी शामिल हुए. रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार पारंपरित रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही