Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई. तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद लोगों ने प्रचंड गर्मी से राहत की सांस ली. बारिश के बाद मौसम खुशमिजाज हो गया. मंगलवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दोपहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-geeta-koda-laid-the-foundation-stone-of-three-roads/">चाईबासा

: सांसद गीता कोड़ा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास

माह के अंत तक रोज छाएगा बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मई माह के अंतिम दिन तक आसमान में रोज काले बादल छाएंगे. इस दौरान बारिश होने की भी प्रबल संभावना है. आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट होगी. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 27 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक गिर कर आ सकता है. इसके बाद तापमान में रोज एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही