Search

 
 
 

Chandil : मौसम ने बदला करवट, बारिश से किसान चिंतित

 
Dilip Kumar
Chandil (Saraikela-Kharsawan) : पश्चिमी विक्षोभ के असर से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सोमवार को दिनभर सूर्यदेव के दिखाई नहीं दिए. आसमान में घना बादल छाया हुआ है. दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई और आठ बजे के बाद अनुमंडल क्षेत्र घने बादल बरसने लगे. दिसंबर माह के प्रारंभ से अबतक दो बार हुई बेमौसम बारिश के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही है.

दिनभर कोहरा छाया रहा

सुबह हुई बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. दिनभर वातावरण में कोहरा छाया रहा. बादल छाए रहने के कारण ठंड अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है. वातावरण में घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी कम रही. इसका असर सड़कों पर देखा गया. वैसे मौसम के करवट लेने के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा कम देखा गया. जो भी वाहन चले उन्हें दिन में ही लाइट जलाकर जाना पड़ा.

मंगलवार से स्थिति में सुधार की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से स्थिति में सुधार होने की संभावना है. मंगलवार को सुबह वातावरण में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा मौसम साफ होता जाएगा. मौसम का मिजाज 15 दिसंबर तक ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद बादल छंटने के साथ ही तापमान में बदलाव होगा और क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. सोमवार को बारिश होने के बाद किसानों को खेत में काटकर रखे गए ओर खलिहान में रखे गए धान को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-%e2%82%b949500-fine-recovered-from-six-vehicles-in-investigation-operation/">Jamshedpur:

जांच अभियान में छह वाहनों से वसूला गया ₹49, 500 जुर्माना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही