Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शाम में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. धूल भरी आंधी के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. शाम ढलने से पहले ही वाहन चालकों को लाइट जला कर वाहन चलाना पड़ा. इस सीजन के पहले आंधी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. आंधी के साथ धूलकण उड़ने के कारण सड़क पर वाहन चलाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. तेज आंधी के साथ स्पंज आयरन कंपनियों से काली धूल उड़ रही थी, जिससे ग्रामीण परेशान रहे. आंधी के दौरान पूरा वातावरण काली परत से भर गया था, चारों ओर अंधेरा छा गया था. धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vasantotsav-was-celebrated-in-dadi-mandir-women-participated-in-large-numbers/">चाईबासा

: दादी मंदिर में मनाया गया वसंतोत्सव, बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही