Search

 
 
 

चांडिल : सरस्वती पूजा की तैयारियों में खलल डाल रहा मौसम

 
  • मौसम बिगड़ने के बाद सुबह हुई बारिश, तीन दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति
Chandil (Dilip Kumar) : विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा की तैयािरयों में मौसम खलल डालने का प्रयास कर रहा है. देवी की पूजन अनुष्ठान में एक दिन शेष रह गए हैं और मौसम हे कि अपनी करवट बदल दी है. इस वर्ष सरस्वती पूजा बुधवार 14 फरवरी को होगा. इसको लेकर जगह-जगह पंडाल निर्माण व सजावट का काम जोरों पर चल रहा है. ऐसे समय में मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल उमड़ने के साथ मंगलवार की सुबह हल्की बारिश भी हुई. ऐसे में पूजा अनुष्ठान की तैयारियों में व्यावधान उत्पन्न हो रहा है. पूजा आयोजन समिति के अलावा शिक्षण संस्थान व घरों में होने वाली पूजा को लेकर मंगलवार को ही खरीदारी करनी है. ऐसे में मौसम का बदला मिजाज रंग में भंग डालने का काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-third-cabinet-meeting-of-champai-government-on-15th-february/">रांची

: चंपाई सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को

तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा और सुबह बारिश होने लगी. हालांकि बारिश हल्की होने के बाद बंद हो गई और मौसम में बदलाव होने लगा. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहे. सूरज देव तो दिखाई दिए, लेकिन धूप की गर्मी महसूस नहीं हो रही थी. वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी. मौसम बिभाग के अनुसार 16 फरवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है. इस दौरान भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही