Search

 
 
 

चांडिल : मौसम ने ली करवट, बारिश से किसान खुश, विस्थापित चिंतित

 
Chandil (Dilip Kumar) : दो दिनों के बाद गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है. बुधवार शाम से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बुधवार शाम को थोड़ी देर ही सही लेकिन झमाझम बारिश हुई. वहीं गुरुवार को सुबह आसमान बादलों से ढंका रहा. धूप-छांव के बीच 11 बजे के बाद से ही आसमान में छाए बादल बारिश की बूंदे बनकर बरसने लगे. बारिश होने से एक ओर जहां किसान खुश हैं, वही दूसरी ओर चांडिल डैम के विस्थापितों के चेहरे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है. मूसलाधार बारिश होने से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ेगा और फिर विस्थापित गांव जलमग्न होंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-kmpm-students-feared-drowning-in-swarnarekha-river-of-kanderbera/">जमशेदपुर

: केएमपीएम के दो छात्रों का कांदरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी में डूबने की आशंका

18 सितंबर तक बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक रोज बारिश होने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमान में 17 सितंबर को कम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है. 19 सितंबर से आसमान धीरे-धीरे साफ होगा. इस दौरान भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी. 18 सितंबर को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-arvind-gupta-became-the-president-of-sant-narsingh-ashram-durga-puja-committee/">मनोहरपुर

: संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद गुप्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही