Search

 
 
 

चांडिल : स्वाधीनता दिवस पर वीर शहीद की विधवा हुई सम्मानित

 
Chandil (Dilip Kumar) : देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीद आकलुनाथ आदित्यदेव की विधवा को सम्मानित किया गया. नीमडीह थाना परिसर में आयोजित समारोह में नीमडीह के अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय, थाना प्रभारी तंजील खान और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद शहीद की विधवा वीरांगना अंगूराबाला देवी को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-children-of-shriram-english-school-took-out-morning-procession-on-independence-day/">आदित्यपुर

: स्वतंत्रता दिवस पर श्रीराम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

1987 में दार्जिलिंग में शहीद हुए थे आकलुनाथ

वर्ष 1987 में जब पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र में अलगाववाद और आतंकवाद चरम पर था, उस समय चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दुलमी गांव के वीर सपूत आकलुनाथ आदित्यदेव सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित है. 29 दिसंबर 1987 को आकलुनाथ आदित्यदेव अपनी टीम के साथ आतंकियों के खिलाफ गश्ती पर थे. उसी दौरान आतंकियों ने विस्फोट कर गश्ती वाहन को उड़ा दिया था. इस वारदात में वीर आकलुनाथ आदित्यदेव अपने सहकर्मियों के साथ शहीद हो गए थे. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही