Search

Chandil : जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, लोगों में आक्रोश

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल वन क्षेत्र के रसुनिया और सुकसारी के बीच गुरुवार की सुबह जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया. मृतक की पहचान कांगलाटांड़ निवासी 36 वर्षीय समल मुर्मू के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध में वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनियों के खिलाफ आक्रोश जताया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शादीशुदा है और उसके पीछे पत्नी के अलावा तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं. जंगली हाथियों के उत्पात से क्षेत्र में कई परिवार तबाह हो चुके हैं. इस समस्या को लेकर ना वन विभाग गंभीर है और ना स्थानीय जनप्रतिनिधि. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात के कारण ग्रामीण त्राहिमाम कर रहे हैं. आए दिन जंगली हाथी किसानों का फसल बर्बाद कर रहा है, तो कभी मकानों को ध्वस्त कर रहा है. इतना ही नहीं हाथी के साथ सामना होने पर लोगों की जान भी जा रही है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-lakshmi-puja-is-being-celebrated-with-great-enthusiasm/">Baharagoda

  : हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है लक्ष्मी पूजा

वन विभाग ने दिया मुआवजा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की. जंगली हाथी द्वारा मारे जाने के कारण वन विभाग की ओर से मृतक समल मुर्मू की पत्नी को अग्रिम मुआवजा के रूप में 50 हजार रुपये दिया गया. वहीं बाकि का साढ़े तीन लाख कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को दिया जाएगा. वहीं पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. जंगली हाथी द्वारा बार-बार ग्रामीणों की जान लेने पर लोग आक्रोशित हैं. लोगों का कहना है कि आखिर हाथी जंगल से बाहर क्यों निकल रहा है. क्या हाथी को जंगल के अंदर खाना और पानी नहीं मिल रहा है. इन दिनों चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. वन विभाग का कहना है कि हाथियों का झुंड एक से दूसरे स्थान की ओर आवाजाही कर रहे हैं. इस दौरान घटनाएं घट रही हैं. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-lakshmi-puja-is-being-celebrated-with-great-enthusiasm/">Baharagoda

  : हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है लक्ष्मी पूजा
[caption id="attachment_964919" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Chandil-Mout-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्टेशन गेट के बाहर पहुंचा जंगली हाथी.[/caption]

रेलवे स्टेशन गेट तक पहुंचा था हाथी

रसुनिया और सुकसारी में घटना को अंजाम देने के पहले जंगली हाथी लुपुंगडीह पंचायत के बाना जंगल से पितकी गांव पहुंचा था. गांव में मुरलीधर गोप की चहारदीवारी और मेन गेट को क्षतिग्रस्त किया. इसके साथ ही हाथी खुदीराम गोप के खेत में धान की फसल को रौंदकर बर्बाद किया. इसके बाद हाथी चांडिल रेलवे स्टेशन बस्ती गेट के पास राम मंदिर पहुंचा. रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के समीप कुछ देर तक हाथी खड़ा रहा. इसके बाद रसुनिया की ओर रवाना हुआ था. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड के लोग इन दिनों जंगली हाथियों के उत्पात से खासे परेशान हैं और दहशत के माहौल में रहने पर मजबूर हो रहे हैं. लोगों में इसको लेकर व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है. आम ग्रामीण इसे चुनावी मुद्दा बनाने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आखिर चुनाव में जंगली हाथी की समस्या क्यों नहीं प्रमुखता से उठाया जाता है. आखिर इसके समाधान को लेकर सकारात्मक पहल क्यों नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-jmm-yuva-morcha-district-president-bhaglu-stakes-claim-from-seraikela/">Adityapur

: झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भगलु ने सरायकेला से की दावेदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp