Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : देर शाम चांडिल बाजार पहुंचा जंगली हाथी, लोगों में दहशत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार में रविवार को देर शाम एक जंगली हाथी पहुंचा. हाथी लेंगडीह होते हुए चांडिल स्थित तांती बांध के किनारे शाम को अपना डेरा जमा लिया था. बाजार तक जंगली हाथी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हुए और हाथी को भगाने का कोशिश शुरू किया. चांडिल बाजार तक जंगली हाथी के पहुंचने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है. लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र तक जंगली हाथी का पहुंचना क्षेत्र के लिए नई बात है. इससे पहले कभी जंगली हाथी चांडिल बाजार तक नहीं पहुंचा था. हाथी के बाजार क्षेत्र तक पहुंचने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि यह दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के पदाधिकारी की कमजोरी है कि हाथी जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं. हाथी के आने के बाद स्थानीय लोग घरों से निकलकर मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं. वहीं वन विभाग हाथी को वापस जंगल की ओर भगाने के लिए हाथी भगाओ दस्ता को बुलाई है. फिलहाल चांडिल बाजार पहुंचा जंगली हाथी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है और तालाब किनारे इधर-उधर घूम रहा है. वहीं लोगों को यह डर सता रहा है कि अगर हाथी को वापस जंगल की ओर नहीं खदेड़ा गया तो रात में हाथी जान व माल का नुकसान पहुंचा सकता है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-rjd-ready-for-assembly-and-municipal-elections-arjun/">Adityapur

: विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजद तैयार – अर्जुन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही