Search

 
 
 

चांडिल : जंगली हाथी ने धान का बिचड़ा रौंद कर किया नष्ट

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत कुरली गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथी ने कई किसानों के खेत में धान का बिचड़ा रौंदकर नष्ट कर दिया. जंगली हाथी ने गांव के परीक्षित महतो, भूषण महतो, कार्तिक महतो, पुरूषोत्तम महतो व दुर्गाचरण महतो आदि के खेत में धान के बिचड़ाें को नष्ट किया है. इस संबंध में खूंटी पंचायत के पंसस सदस्य परीक्षित महतो ने बताया कि इन दिनों जंगली हाथियों का एक झुंड पास के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-woman-seriously-injured-after-being-hit-by-bike/">घाटशिला

: बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल
अंधेरा होते ही जंगल से उतर कर खेत में बोए गए धान के बिचड़ा को रौंदकर नष्ट कर रहे हैं. जंगली हाथी के उत्पात से गांव के किसान चिंतित हैं. परीक्षित महतो ने कहा धान बिचड़ा तैयार हो रहा है. बारिश होते ही रोपनी के लिए किसान खेत जोतने की तैयारी करने लगे हैं. ऐसे समय में हाथी द्वारा धान बिचड़ा को रौंदकर नष्ट करने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही