Search

 
 
 

चांडिल : जंगली हाथियों ने विद्यालय भवन का दरवाजा तोड़कर खाया मध्याह्न भोजन का चावल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के रोयाडीह गांव के टोला चेमेनजुड़ी में जंगली हाथियों ने विद्यालय भवन का दरवाजा तोड़कर मध्याह्न भोजन का चावल को अपना आहार बनाया. तीन बोरा चावल को निवाला बनाने और बर्बाद करने के बाद हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया. सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंगल सोरेन को दी. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मंगल सोरेन ने बताया कि गुरुवार की देर रात हाथियों का झुंड चेमेनजुड़ी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़ा कर कमरे में रखे मध्याह्न भोजन का तीन बोरा चावल खा गए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-warden-nivedita-has-been-stuck-in-kasturba-vidyalaya-dhanwar-for-12-years/">गिरिडीह

: कस्तूरबा विद्यालय धनवार में 12 वर्षों से जमी हैं वार्डन निवेदिता

वन विभाग को दी जानकारी

[caption id="attachment_713675" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chandil-Rice-Bora-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विद्यालय का क्षतिग्रस्त दरवाजा.[/caption] प्रधानाध्यापक मंगल सोरेन ने बताया कि विद्यालय के सहायक शिक्षक अजय शंकर बेसरा के साथ विद्यालय पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वनकर्मी विद्यालय पहुंचे और क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए आवेदन फार्म देकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अनुशंसा पत्र के साथ देने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी दिया गया है. जंगली हाथियों के आने के बाद ग्रामीण भी दहशत में है. लोगों ने वन विभाग से जान व माल की सुरक्षा के लिए जंगली हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर ले जाने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही