Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जंगली हाथियों ने घोड़ानेगी में कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथियों के झुंड किसी न किसी गांव में जानमाल का नुकसान पहुंचा रहे हैं. इधर, अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते-लगाते ग्रामीण अब थक चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों पर वन विभाग ध्यान ही नहीं देता, विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता है. जब भी किसी गांव में जंगली हाथियों का झुंड मकानों व फसल को नुकसान पहुंचाता हैं, तब वन विभाग के पदाधिकारी प्रभावित गांव में आकर ग्रामीणों के बीच पटाखा का वितरण कर अपना दायित्व का इतिश्री देते हैं. सोमवार की रात जंगली हाथियों का झुंड चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी टोला बेड़ा पहुंचा. हाथियों के झुंड ने गांव में मकान और फसलों को नुकसान पहुंचा कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-police-launched-awareness-campaign-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में यातायात पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

मकानों को किया क्षतिग्रस्त

जंगली हाथियों के झुंड ने घोड़ानेगी टोला बेड़ा में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों के झुंड ने गजानन महतो, वरुण महतो, अशोक महतो, सुमन महतो और मंगला महतो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों के झुंड ने स्कूल के दरवाजा को भी तोड़ दिया. इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को वन विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया. वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हाथी भगाओ दस्ता लगाकर जल्द ही हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया जाएगा. वन कर्मियों ने कहा कि ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षा के लिए पटाखा भी की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही