Search

चांडिल : जंगली हाथियों का उत्पात फिर शुरू, दो मकान तोड़े

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पाद एक बार फिर शुरू हो गया है. सोमवार की देर रात दो जंगली हाथियों ने मकानों को क्षतिग्रस्त कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है. झुंड से अलग दो हाथियों ने धुनाबुरू के मुनुकनाली और तारकुंआ में एक-एक मकान को ध्वस्त कर दिया. जंगली हाथियों के उत्पात शुरू करने से लोग दहशत में हैं. हाथियों द्वारा मकानों को ध्वस्त करने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दिया. इसके बाद वनकर्मी दोनों गांवों में पहुंचे और क्षति का आंकलन किया. वनकर्मियों ने पीड़ितों को मुआवजा के लिए आवेदन भरने के लिए कहा ताकि विभाग की ओर से क्षति की पूर्ति की जा सके. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-farmers-engaged-in-farming-after-good-rains/">किरीबुरू

: अच्छी बारिश होने के बाद खेती कार्य में जुटे सारंडा के किसान

तारकुंआ की ओर से धुनाबुरु की ओर गए हाथी

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात हाथी दो मकानों को ध्वस्त किया है. मानीकुई की ओर से नदी पार करते हुए हाथी तारकुंआ पहुंचे जहां एक मकान को क्षतिग्रस्त करने के बाद मुनुकनाली पहुंचे वहां धनंजय सिंह सरदार का मकान को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद दोनों हाथी धुनाबुरु जंगल की ओर चले गए. आबादी वाले क्षेत्र में जंगली हाथी के पहुंचने के बाद ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों को वापस जंगल की ओर ले जाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//