Search

चांडिल : बरसात में विस्थापितों को नहीं हो परेशानी इसके लिए सरकार से करेंगे बात - विधायक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की बैठक हुई. बैठक में मानसून के दौरान चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के दौरान होने वाली परेशानियों और डुब क्षेत्र में गांवों में जल जमाव के बाद विस्थापितों को सुरक्षित स्थानों में रखने को लेकर चर्चा की गई. मौके पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि सरकार ने इस साल चांडिल डैम में 185 मीटर जल भंडारण करने का निर्णय लिया है. बीते वर्ष 183 मीटर जल भंडारण होने पर चांडिल डैम के डुब क्षेत्र स्थित 43 गांवों में जल जमाव हो गया था. इससे विस्थापितों को कई प्रकार की परेशानी हुई थी. उन्होंने कहा कि बगैर उपयोग के जल भंडारण कर विस्थापितों को परेशान करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि वे सरकार से चांडिल डैम में 182 मीटर जल भंडारण करने के लिए बात करेंगी. इसे भी पढ़ें : सौर">https://lagatar.in/remote-villages-of-west-singhbhum-illuminated-with-solar-energy-getting-benefits-of-schemes/">सौर

ऊर्जा से प सिंहभूम के दुर्गम गांव हुए रौशन, मिल रहा योजनाओं का लाभ

सुरक्षित स्थान चिन्हित करने का निर्देश

बैठक में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा कि बरसात में चांडिल डैम के विस्थापिताें को परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. सुवर्णरेखा परियोजना के पदाधिकारियों को डुब क्षेत्र में कितने विस्थापित परिवार रहते है, उनकी जनसंख्या कितनी है. बरसात के दौरान जल जमाव की स्थिति में उन्हें कहां सुरक्षित रखा जा सकता है. इसका आंकलन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम में अधिक जल भंडारण नहीं किया जाए, इसके लिए वे अपने वरीय पदाधिकारियों से बात करेंगे. बैठक में जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल माझी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सुवर्णरेखा परियोजना से राजीव गाड़ी, संजीव कुमार, सुकराम हेम्ब्रम, पप्पु वर्मा समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//