Search

 
 
 

चांडिल : कैनाल के पानी में डूबकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत गोलचक्कर शहरबेड़ा के पास चांडिल डैम से निकलने वाली कैनाल में पुलिस ने मंगलवार की शाम एक महिला के शव को बरामद किया है. शव की पहचान शहरबेड़ा निवासी 30 वर्षीय चंचला कर्मकार के रूप में हुई है. महिला का शव कैनाल के नीचे पानी के अंदर बरामद किया गया. उसका शव आधा पानी में और आधा पानी के बाहर था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-boundary-wall-of-peoples-academy-plus-two/">जमशेदपुर

: पीपुल्स एकेडमी स्कूल के चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

भोजन करने के बाद घर से निकली थी महिला

इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत कैनाल में गिरने के कारण होना प्रतीत हो रहा है. मृतिका के परिजनों के मुताबिक चंचला दोपहर का भोजन करने के बाद वह घर से निकली थी. इसके बाद शाम को कैनाल में उसका शव बरामद हुआ. उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि कैनाल में उतरने के दौरान वह गिर गई हो और जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई हो. फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही