Search

 
 
 

Chandil : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मृतका की पहचान चांडिल कदमडीह, हाई स्कूल के पास रहने वाली 55 वर्षीय जयंती देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. दोनों घायलों को पहले चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया गया. टीएमएच में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-thoughts-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-source-of-inspiration-kulwant-singh-bunty/">Jamshedpur

: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार प्रेरणा स्रोत – कुलवंत सिंह बंटी

दिउड़ी मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार चांडिल, कदमडीह की रहने वाली जयंती देवी ने अपने पुत्र दिलीप महतो की शादी 19 जून को ही रघुनाथपुर से कराया था. शादी के बाद जयंती महतो अपने बेटे और बहू को एक बाइक पर और स्वयं अपने भाई रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह निवासी कुलदीप महतो के बेटे कुमार टिकेश्वर के साथ एक बाइक पर तमाड़ के दिउड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर गई थी. दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौटने के दौरान दुबराजपुर के पास दुर्घटना घटी. जयंती देवी के पति जोतिर्मय नाथ महतो की मौत दो वर्ष पहले ही हुई है. बताया जा रहा है कि घटना में घायल युवक का बायां हाथ और महिला का दायां हाथ टूट गया था. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि बाइक चला रहे युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही