Search

 
 
 

चांडिल : धनबाद से टाटा आ रही ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्टेशन के निकट पितकी रेलवे फाटक के समीप रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. उनकी उम्र करीब 37 से 40 वर्ष के बीच बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह से महिला रेलवे लाइन के किनारे घुम रही थी. पितकी रेलवे फाटक के पास महिला ने एक मालगाड़ी के आगे कूदने का प्रयास किया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-headquarters-of-the-development-of-the-people-is-deprived-of-development-in-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ में विकास से वंचित है जनता का विकास करने वाला मुख्यालय
फाटक पर तैनात गेटमेन ने डांट-फटकार कर महिला को घर लौटने के लिए कहा. इसके बाद महिला वहां से चली गई और कुछ देर बाद आगे जाकर ट्रैक पर आ रही धनबाद-टाटा ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. महिला लाल प्रिंंटेड ब्लाउज और ब्लू प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है. इसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही