Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने ली आजसू की सदस्यता

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगभग दो दर्जन महिलाओं ने मंगलवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित विधानसभा स्तरीय कार्यालय में महिलाओं ने ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद गांव के जयंती बाला देवी के नेतृत्व में सदस्यता लिया. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने महिला सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके सम्मान, स्वरोजगार और हक-अधिकार दिलाने के लिए किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया. सरकार ने चुनाव में जो महिलाओं से वायदे किए हैं उन्हें भी पूरा नहीं किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congratulations-to-the-deputy-commissioner-on-receiving-bhoomi-samman-from-the-president/">चाईबासा

: उपायुक्त को राष्ट्रपति से ‘भूमि सम्मान’ मिलने पर दी गई बधाई

सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं को ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी, ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार से सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये चूल्हा खर्च और स्वरोजगार देने का घोषणा किया था लेकिन सरकार ने एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के प्रति हर वर्ग का विश्वास बढ़ा है. क्षेत्र में लगातार आजसू पार्टी का जनाधार बढ़ रहा हैं. इसका सुखद परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-training-of-health-workers-organized-for-mission-indradhanush-program/">मझगांव

: मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

इन्होंने ली सदस्यता

सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयंती बाला देवी, सुषमा देवी, सम्या देवी, तारा देवी, बारी देवी, सुलोका देवी, कविता देवी, पंचमी देवी, दुखनी देवी, तुला देवी, सोमवारी देवी, कुलोवती देवी, मनमुला देवी, सोमवारी बाला देवी, विवा देवी, पुष्पा देवी, मंगली देवी, रानी महतो, संतोषी देवी, बसंती देवी, काजल देवी आदि शामिल हैं. मौके पर ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, भगत सिंह मुंडा, अजित प्रमाणिक आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही