Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लाह से चूड़ी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी नीमडीह की महिलाएं

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेएसएलपीएस की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है. योजनाओं से जुड़कर महिलाएं अपना व्यवसाय चलाकर परिवार संचालन करने में अपना योगदान दे रही हैं. इसी क्रम में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड में भी वन धन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर कदम उठाया जा रहा है. नीमडीह प्रखंड के चालियामा पंचायत भवन में वन धन योजना के तहत महिलाओं को लाह से चूड़ी बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-water-tower-in-angarishol-village-bad-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: अंगारीशोल गांव में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान

29 महिलाएं हो रही हैं शामिल

[caption id="attachment_633709" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/11-chandil-LAH-PRACHIKSHAN-300x180.jpg"

alt="" width="300" height="180" /> चुड़ियां बनाती महिलाएं.[/caption] चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चालियामा पंचायत भवन में 15 दिवसीय लाह से चूड़ी बनाने के प्रशिक्षण में चालियामाबामनी गांव की कुल 20 महिलाएं शामिल हैं. लाह हस्तशिल्प समिति रांची के तीन सदस्यीय ट्रेनर द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का कहना है कि लाह से चूड़ी निर्माण कार्य प्रशिक्षण तक समिति नहीं रहे. प्रशिक्षण के बाद इस कार्य के सुचारु होने पर ही गांव की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. महिलाओं ने लाह की चूड़ी के अलावा स्वरोजगार के अन्य माध्यमों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-crpf-jawans-injured-in-ied-blast-being-brought-to-ranchi-for-better-treatment/">चाईबासा

: IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रांची

कहीं सूत बुनाई की तरह नहीं हो हश्र 

प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने कहा कि लाह से चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण का हाल कहीं सूत बुनाई प्रशिक्षण जैसा तो नहीं होगा. इसके पूर्व नीमडीह प्रखंड के आदरडीह में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से महिलाओं को सूत बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया था. महिला के रोजगार के लिए मशीन भी मुहैया कराई गई थी. बीच में काम में कहीं व्यवधान आया और आदरडीह सामुदायिक भवन में अब सभी मशीन बेकार पड़े हैं. प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा बनाए गए सामान काे बाजार मिले, ताकि महिला को इसका लाभ मिल सके. इसके पूर्व रांची में क्षेत्र की 40 महिलाओं को लाह प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-angry-villagers-warned-to-boycott-elections-due-to-non-construction-of-roads-and-culverts/">तांतनगर

: सड़क व पुलिया निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही