Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू में मना विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, डीडीसी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह में पौधरोपण किया. मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्य स्थल पर पौधरोपण करने के बाद उन्होंने जिलावासियों को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने घर, खेत व अन्य खाली स्थानों में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने प्रखंड कार्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-district-vice-president-talks-to-ee-on-electricity-bill-in-ghatshila/">जमशेदपुर

: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने घाटशिला में बिजली बिल पर ईई से की वार्ता

लंबित कार्यों को जल्द पूरा करे : डीडीसी

इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा क्रम में बिरसा हरित ग्राम योजनाओं के तहत पौधारोपण के लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण करने, आवास योजनाओं के लंबित मामलों को लाभुक के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने और योग्य लाभुकों को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लाभान्वित करने का निदेश दिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए क्षेत्र में लोगो को योजनाओं से जुड़ने एवं लाभार्थियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही