Search

 
 
 

चांडिल : नीमडीह प्रखंड मैदान में आयोजित होगा विश्व आदिवासी दिवस

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर डाक बंगला में गुरुवार को संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल की बैठक हुई. बैठक में नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई. मौके पर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कु एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप अपने बयान में कहा कि इस साल विश्व आदिवासी दिवस नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा. दोनों ने कहा कि मौके पर मुंडारी, संथाली, कुडूक नृत्य के संगम पर मंच सजेगी. उन्होंने सभी आदिवासी समाज से अपील किया कि विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stolen-car-stolen-in-odisha-four-members-of-inter-state-gang-arrested/">जमशेदपुर

: चोरी की कार से ओडिशा में की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

विश्व आदिवासी दिवस पर समारोह आयोजित करने के लिए हुई तैयारी बैठक में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. लोगों ने एक स्वर में आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया. इस अवसर पर निरंजन सिंह, हरिकृष्ण सिंह, जयराम सिंह, भीम सिंह, फणिभूषण सिंह, ज्योति लाल हांसदा, जनार्दन सिंह, सुरेंदर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, मायाराम हांसदा, दीपक सिंह, पशुपति सिंह, जनमेंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के अगुवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही