Search

 
 
 

चांडिल : देवी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा, उमड़े श्रद्धालु

 
Chandil (Dilip Kumar) : शक्ति की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई. चौका स्थित सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित नवदुर्गोत्सव में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. देवी के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से देवी के भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. पुजारियों ने सभी भक्तों का विधि-विधान से माता रानी का पूजन कराया. मंदिर में दुर्गा सप्तशती और चंडीपाठ भी किया गया. इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ देवी का कलश जल यात्रा निकाला गया. कलश स्थापना के बाद शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की गई. इस समय शारदीय नवरात्र चल रहा है और लोग पूरे भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना में लीन हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-met-farmers-affected-by-wild-elephants-distributed-torches-and-firecrackers/">चाईबासा

: विधायक ने किसानों के बीच टॉर्च व पटाखे बांटे

घरों में भी हो रहा दुर्गा सप्तशती का पाठ

शारदीय नवरात्र पर एक ओर जहां मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने-अपने घर में भी देवी के भक्त पूरी विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता रानी से अपनी मनोकामना कर रहे हैं. लोग अपने घर में कलश स्थापित कर रोज माता रानी का पूजन विधान पूर्वक कर रहे हैं. इस दौरान भक्त उपवास रखकर पूजा-अर्चना और दुगा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं. मंदिर और घरों में श्रद्धालु मंत्रों का जाप भी कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चौका में श्रीराम कथा सुनने के लिए रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. रामकथा के विराम दिए जाने के बाद ही मंदिर में संध्या आरती होती है. संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. इनमें महिलओं की संख्या अधिक होती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही