Search

 
 
 

चांडिल : योग प्रशिक्षक को केंद्रीय मंत्री और आयुष विभाग ने किया सम्मानित

 
Chandil (Dilip Kumar) : गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में घ्वजारोहन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाले योग प्रशिक्षक नीलरतन खां को सरायकेला-खरसावां जिला अायुष विभाग ने सम्मानित किया है. भारत सरकार के आमंत्रण पर आयुष विभाग की ओर से राज्य के सभी जेलों से एक-एक योग प्रशिक्षक को अतिथि के रूप में नई दिल्ली भेजा था. इसे भी पढ़ें : चंपई">https://lagatar.in/after-champais-swearing-in-ruling-party-mlas-left-for-hyderabad/">चंपई

के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद रवाना
समारोह में चांडिल के रहने वाले योग प्रशिक्षक नीलरतन खां ने सरायकेला-खरसावां जिला का प्रतिनिधित्व किया था. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे. योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेलाल ने नीलरतन खां को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/ruckus-in-rajya-sabha-over-congress-mps-demand-for-a-separate-nation-for-southern-states/">कांग्रेस

सांसद की दक्षिणी राज्यों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा 

सम्मान से मिलता है ऊर्जा : नीलरतन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Ayush.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद सरायकेला-खरसावां जिला आयुष विभाग ने नीलरतन खां को सम्मानित किया. सरायकेला-खरसावां के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ के कुमार ने नीलरतन खां को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर सम्मानित किया. इस संबंध में नीलरतन खां ने कहा कि अच्छे काम के बदले मिला सम्मान ऊर्जा का काम करता है. इससे स्फूर्ति पैदा होती है और काम करने में दिलचस्पी बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें : चंपई">https://lagatar.in/champai-soren-takes-oath-as-the-12th-chief-minister-of-jharkhand/">चंपई

सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, आलमगीर और सत्यानंद ने मंत्री पद की शपथ ली
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होना गौरव की बात है. नई दिल्ली में भी केंद्रीय आयुष मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में योग के विकास के मुद्दे पर बात की. केंद्रीय मंत्री ने भी इससे संबंधित कई अहम बिंदुओं पर जानकारी साझा किया. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ समाज की ठोस नींव तैयार हो रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही