Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शीशमहल एमपी थियेटर में योग कार्यकर्त्ता सम्मेलन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नियमित योग अभ्यास स्वस्थ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण नि:शुल्क कला है. उन्होंने कहा कि प्राणायाम द्वारा कोरोना को भी ठीक किया जा सकता है. अब योग विज्ञान के प्रशिक्षण से रोजगार का साधन और सामाजिक सम्मान भी मिल रहा है. उक्त बातें भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन पांडे ने कहीं. वे सरायकेला-खरसवां जिला स्तरीय योग कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनेक मनीषियों और अन्य उपासकों की दृष्टि से जीव और परमात्मा का मिलन को ही योग बताया गया है. सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां जिले के योग साधक-साधिकाओं ने विभिन्न प्रकार के आसन की प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : उरांव">https://lagatar.in/oraon-society-needs-to-wake-up-now-ramesh-oraon/">उरांव

समाज को अब जागने की जरुरत: रमेश उरांव

प्रमाण पत्र का किया वितरण

भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चांडिल डैम के तलहटी पर स्थित एमपी थियेटर में सरायकेला-खरसवां जिला स्तरीय योग कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कमलों गया. समारोह का संचालन भारत स्वाभिमान के सरायकेला-खरसवां जिला प्रभारी डा. बंक बिहारी महतो ने किया. इस दौरान योग भवन बांदू से योग विज्ञान में डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-501-ghee-lamps-will-be-lit-in-shyam-mandir-there-will-be-bhajan-kirtan/">चांडिल

: श्याम मंदिर में जलेंगे घी के 501 दीये, होगा भजन-कीर्तन
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान राज्य सह राज्य प्रभारी रास बिहारी, किसान पंचायत प्रभारी कर्म कुइरी, सोशल मीडिया प्रभारी सतीश, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी अजय झा, सरायकेला-खरसावां जिला पतंजलि योग समिति प्रभारी नील रतन खां, जिला किसान पंचायत प्रभारी अविनाश महतो, योग विस्तारक प्रभारी आलोक कुमार समेत बड़ी संख्या में योग साधक व साधिका उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही