Search

 
 
 

चांडिल : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. मृतक का नाम सोनू सिंह बताया जा रहा है, जिसका शव पेड़ पर फंदे के सहारे झुलता हुआ मिला है. इसकी सूचना मिलने पर चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इसे भी पढ़ें :कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-many-works-affected-due-to-non-appointment-of-vice-chancellor/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : कुलपति की नियुक्ति नहीं होने से कई कार्य प्रभावित

ग्रामीणों में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह मजदूरी का काम करता था. उसकी मृत्यु की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर है. बताया जाता है कि मृतक लोगों के साथ अधिक घुलता-मिलता नहीं था. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद खुलासा हो पाएगा कि युवक की मृत्यु कैसे हुई है. फिलहाल पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-party-workers-left-for-dumri-with-union-secretary/">चांडिल

: केंद्रीय सचिव के साथ आजसू पार्टी के कार्यकर्ता डुमरी के लिए रवाना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही