Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम के नीचे पुल पर लगे बैरियर से टकराकर युवक घायल, एमजीएम रेफर

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम के नीचे सुवर्णरेखा नदी पर बने पुल के सामने लगाए गए बैरियर से टकराकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी शंकर साव के रूप में की गई है. मंगलवार की रात वह बारात गया था, जहां से वापस लौटने के दौरान घटना घटी. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उसके सिर के पीछे हिस्से में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार घायल शंकर सुबह अखबार और दूध घर-घर पहुंचाता है और दुकान में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-labor-day-celebrated-at-dbms-college-of-education/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया श्रमिक दिवस

करोड़ों खर्च के बाद भी लगा है बैरियर

पुल मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद रखना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. डैम के निर्माण के दौरान इसी पुल से होकर भारी वाहनों का आवागमन होता था. विभाग की ओर से समय-समय पर पुल की मरम्मत कराई जाती रही है. नदी का पानी बढ़ने के बाद पुल को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद से पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर बड़ी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था. इसके बाद करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पुल का मरम्मत कराया गया. बावजूद इसके अब भी पुल पर बड़ी वाहनों का आवागमन बैरियर लगाकर बंद रखा गया है. इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-politics-intensified-regarding-dhirendra-krishna-shastri-bjp-opposes-education-ministers-statement/">पटना:

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर तेज हुई राजनीति, शिक्षा मंत्री के बयान का BJP ने किया विरोध

डैम आने वाले व राशन डीलरों को होती है परेशानी

पर्यटन का केंद्र बन रहे चांडिल डैम पहुंचने वाले सैलानियों को बैरियर लगा रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दूर-दराज से बस से पहुंचने वाले सैलानियों को नदी के इस पार ही बस खड़ी कर पैदल डैम पहुंचना पड़ता है या चांडिल के रास्ते लंबी दूरी तय कर डैम पहुंचना पड़ता है. वहीं दूसरी ओर चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में जन वितरण प्रणाली का गोदाम रहने के कारण उरमाल, झाबरी, चौका, मातकमडीह, धुनाबुरु समेत अन्य पंचायत क्षेत्र के राशन दुकानदारों को राशन उठाने के लिए चांडिल होकर पहुंचना पड़ता है. इससे ना समय अधिक लगता है बल्कि खर्च भी अधिक होता है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-youth-injured-due-to-bike-skit-referred-to-baripada/">बहरागोड़ा

: बाइक स्किट करने से युवक घायल, बारीपादा रेफर

भारी वाहनों का बोझ नहीं उठा पाएगा पुल : अभियंता

इस संबंध में सुवर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि पुल बहुत पुराना और क्षतिग्रस्त है, भारी वाहनों का बोझ नहीं उठा सकता है. बैरियर हटा देने से भारी वाहनों का आवागमन होगा, जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहेगी. छोटे वाहनों के लिए पुल से होकर आवागमन करने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है. उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश मिलने पर पुल से बैरियर हटा लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-two-students-of-jagannathpur-iti-got-selected-in-hong-kong-company/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर ITI के दो छात्र का हांगकांग की कंपनी में हुआ चयन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही