Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम के नीचे पुल पर दुर्घटना में युवक का पैर कटा

Chandil (Dilip Kumar) : नाबालिक लड़कों को सड़क पर बाइक से स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया. सड़कों के दुरुस्त होने के बाद अमूमन नौजवानों और नाबालिग बच्चों को सड़क पर बाइक से स्टंट करते हुए देखा जाता है. कई बार स्टंट करने वाले बच्चे सड़क पर फिसल कर गिरते हैं और घायल होते हैं कई बार तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है. शुक्रवार को ऐसा ही एक घटना चांडिल में घटी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चांडिल के कुछ बाइकर्स डैम के नीचे पुल पर स्टंट दिखा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर आडी-तिरछी बाइक चलाने के दौरान एक युवक का बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से टकराया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rit-police-held-a-meeting-with-licensee-operators-of-ramnavami-akhara/">आदित्यपुर

: आरआईटी पुलिस ने रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी संचालकों संग की बैठक

कटकर अलग हुआ पैर

चांडिल डैम के नीचे पुल पर बाइक से स्टंट दिखा रहे युवक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का एक पैर घुटना के नीचे कटकर पूरी तरह से अलग हो गया. दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों ओर खून फैला हुआ था. उसी वक्त सड़क से गुजर रहे चांडिल निवासी मधु बनर्जी ने इसकी सूचना चांडिल अनुमंडल अस्पताल को दी और एंबुलेंस भेजने के लिए कहा. एंबुलेंस आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. चांडिल में प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-youth-of-kamarhatu-appealed-to-the-administration-to-curb-the-drug-addicts/">चाईबासा

: नशेड़ियों पर अंकुश लगाने को कमारहातु के युवाओं ने प्रशासन से लगाई गुहार

बाइकर्स के खिलाफ चलेगा अभियान

चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि सड़क पर स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. एनएच समेत अन्य सड़कों पर स्टंट दिखाते हुए पकड़े जाने पर बाइक जब्त किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चांडिल डैम के नीचे पुल पर हुई दुर्घटना में नाबालिग को एक पैर गंवाना पड़ा. युवक की पहचान चांडिल मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद जमीरूद्दीन के 16 वर्षीय पुत्र लेजराज के रूप में की गई है. उसके साथ 17 वर्षीय हुसनैन को भी अस्पताल लाया गया था हुसनैन को हल्की चोट लगी है. थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक नहाने के लिए नदी गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही