Search

 
 
 

चांडिल : यंग स्टार इलेवन रघुनाथपुर बना आरपीएल चैंपियन

 
Chandil (Dilip Kumar) : यंग स्टार इलेवन रघुनाथपुर ने रघुनाथपुर प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर स्थित ब्लॉक मैदान में खेले गए फाइनल मैच में यंग स्टार इलेवन रघुनाथपुर ने अपने प्रतिद्वंदी टीम गोल्डन इगल रघुनाथपुर को रोमांचकारी मैच में पराजित किया. सात टीमों के बीच हुई लीग मैच का शुभारंभ बीते रविवार को हुआ था. रविवार को प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुकराम हेंब्रम शामिल थे. उन्होंने विजेता टीम यंग स्टार इलेवन रघुनाथपुर को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये नकद व कप देकर सम्मानित किया. उन्होंने विजेता दल के सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-accused-of-molesting-a-minor-to-jail/">जमशेदपुर

: नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि सुकराम हेंब्रम ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास तीव्र गति से होता है. खेलकूद के माध्यम से भी युवा वर्ग अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए कई योजनाएं शुरू की है. खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. इस अवसर पर झामुमो नेता कृष्णदास महतो, सुबोध महतो, मितेन माहली, दीपु प्रमाणिक, बलराम महतो, निरंजन कुमार, प्रभात प्रमाणिक, राकेश धवन, मंगल सिंह, लक्ष्मण महतो, कबीर प्रमाणिक, सुरेश योगी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही