Search

 
 
 

चांडिल : 450 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने 450 ग्राम तैयार अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के क्रम में पुलिस को युवक के पास से नगद 2556 रुपए और एक मोबाइल फोन मिला है. इसके साथ ही पुलिस ने युवक के बाइक जेएच 05वाई 3428 को भी जब्त किया है. इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से इस गोरखधंधे को लेकर पूछताछ की जा रही है. तैयार अफीम कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी पुलिस की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-caught-pickup-van-carrying-illegal-scrap/">किरीबुरू

: पुलिस ने अवैध स्क्रैप लदे पीकअप वैन को पकड़ा

एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस

मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार, सीआरपीएफ 133 मातकमडीह कैंप के अधिकारी व जवान, सेट 170, जिला सशस्त्र पुलिस बल और चौकिदार के साथ नक्सल प्रभावित मुटुदा और आसपास के जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन और अन्य कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी. इसी क्रम में मौजूदा के पास एक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 055 3428 पर सवार एक लड़का पुलिस को देख कर अपनी गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस बल के सहयोग से उसे रोकने पर मजबूर किया गया पकड़े गए लड़के और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई पुलिस को तलाशी के क्रम में उसके पास से 450 ग्राम गीला अफीम बरामद हुआ. पूछताछ के क्रम में पकड़े गए लड़के ने अपना नाम मंगल मुंडा बताया. वह मुटुदा के रहने वाले बिरसा मुंडा का पुत्र है. पुलिस को उसके पास से 2556 रुपए नगद और एक मोबाइल भी मिला. इस संबंध में चौका थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17/18 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान कर रही है. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/ganwa-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-goods-worth-rs-1-lakh-burnt-to-ashes/">गावां

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 1 लाख रुपए का सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही