Search

 
 
 

चांडिल : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के गोलचक्कर साहेरबेड़ा के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह निवासी 23 वर्षीय नरेश हांसदा के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर चांडिल थाना की पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि मृतक कामकाजी युवक था. यह दुर्घटना है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-departmental-action-will-be-taken-against-28-police-personnel-ig-training-issued-order/">झारखंड

के 28 पुलिस कर्मियों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही, आईजी ट्रेनिंग ने जारी किया आदेश

चार दिनों के अंदर तीन की मृत्यु

चांडिल थाना क्षेत्र में चार दिनों के अंदर तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है. पहली घटना बुधवार को चांडिल दो नंबर फाटक के पास घटी थी. इस दुर्घटना में ईचागढ थाना क्षेत्र के पातकुम निवासी पेलाराम पोद्दार की मृत्यु हुई थी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार को मानीकुई रेलवे पुल पर घटी थी. जहां ठेका मजदूर पंश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी 32 वर्षीय राजा पंडित की मृत्यु हुई थी. वहीं तीसरी घटना शनिवार को घटी जहां चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह निवासी नरेश हांसदा की मृत्यु हुई. चार दिनों में ट्रेन की चपेट में आकर तीन की मृत्यु होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-rjd-block-committee-expansion-on-march-13/">गावां

: राजद प्रखंड कमेटी विस्तार 13 मार्च को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही