Search

 
 
 

Chandil : युवा आजसू से जुड़ें, मिलेगा नेतृत्व का अवसर- सुदेश महतो

 

Dilip Kumar

Chandil : आजसू पार्टी का कोल्हान स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन सोमवार को चांडिल के दलमा स्थित माकुलाकोचा में हुआ. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने कहा कि पार्टी में समर्पित लोगों की जरूरत है, जो राज्य की जनता के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने युवाओं से आजसू पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की. कहा कि पर्टी उन्हें नेतृत्व करने का अवसर देगी. नई पीढ़ी को आजसू का इतिहास पढ़ना चाहिए, ताकि झारखंड निर्माण की सही जानकारी उन्हें मिले. केवल आजसू पार्टी ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो नेतृत्व गढ़ने और नेता उभारने की क्षमता रखती हैं.

सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को कई सांगठनिक दायित्व सौंपे और अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. सम्मेलन में राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संस्थापक सदस्य प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता, सत्यनारायण महतो, रविशंकर मौर्य, सुसेन महतो, कन्हैया सिंह आदि ने विचार रखे. मौके पर कोल्हान के तीनों जिले से केंद्रीय समिति, जिला व प्रखंड कमेटी सहित सहायक इकाइयों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-problems-of-big-entrepreneurs-will-be-solved-minister-sanjay-yadav/">बोकारो

: जियाडा के उद्यमियों की समस्याओं का होगा समाधान- मंत्री संजय यादव

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही