Search

 
 
 

चांडिल : जिप उपाध्यक्ष ने की डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड पर कार्रवाई की मांग

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुडिया स्थित डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मधुश्री महतो ने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों के सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है. मजदूरों को ना सुरक्षा उपकरण दिया गया है और ना घायल होने पर उनका किसी प्रकार इलाज कराया जाता है. उन्होंने बताया कि कंपनी में बीते 22 अगस्त को रात में काम करने के दौरान हलधर महतो नामक एक मजदूर घायल हो गया था. रात दो बजे आरएमपी विभाग में घटी घटना के बाद सुबह नौ बजे तक मजदूर को किसी प्रकार का चिकित्सीय सुविधा नहीं मिला था. इस दौरान बांये हाथ की अंगुली पर लगी चोट से रक्त बहता रहा. जिसके कारण धीरे-धीरे शरीर में कमजोरी आती गई और उसे चक्कर आने लगा. घायल मजदूर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-donated-blood-in-large-numbers-in-the-blood-donation-camp-of-brahmarshi-samaj/">आदित्यपुर

: ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

जिप उपाध्यक्ष ने कराया इलाज

डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड में घटी दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मधुश्री महतो घटनास्थल पर पहुंची और घायल मजदूर को उचित चिकित्सा के लिए शिवा नर्सिंग होम आदित्यपुर में भर्ती करवाया. इस दौरान कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और प्रदूषण समेत कई प्रकार की कमी देखी गई. घटना के बावत कंपनी के एचआर से घायल कर्मचारी के इलाज के बारे में बात करने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया. इसके बाद वार्ता के लिए रविवार की तिथि निर्धारित की गई थी. रविवार को जिप उपाध्यक्ष और घायल मजदूर के परिजन कंपनी पहुंचे थे, लेकिन वार्ता करने के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद जिप उपाध्यक्ष ने कंपनी संचालक पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत के साथ जिले के मासिक बैठक में इस मामले को रखने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही