Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिप उपाध्यक्ष ने देर रात किया बालू घाटों का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तिरुलडीहसपादा बालू घाट का देर रात औचक निरीक्षण किया. इस संबंध में जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी से जेसीबी, ट्रैक्टर और हाईवे से बालू की निकासी की जा रही है. रात के अंधेरे में अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा है. इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. बालू घाटों की निलामी नहीं हुई है. खनन विभाग जेएमसीडी को अबतक कोई चालान नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : पाक">https://lagatar.in/pak-general-election-voting-begins-at-8-am-jailed-imran-also-casts-his-vote/">पाक

आम चुनाव : सुबह 8 बजे से मतदान जारी, जेल में बंद इमरान ने भी डाले वोट
इसके बाद भी रोज तिरुलडीह, ईचागढ़ व नीमडीह थाना क्षेत्र होते हुए 30 से 40 हाईवा बालू निकाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि रात के वक्त सिरूम, मिलन चौक, तिरूलडीह सड़क पर चलना जोखिम भरा रहता है. जगह-जगह पर लगाए गए सीसीटीवी में इसे देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिला की बैठक एवं उचित मंच पर इस संबंध में बातों को रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-rajesh-demanded-to-make-ho-tribal-mla-sonaram-sinku-a-minister/">किरीबुरु

: हो आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाने की राजेश ने की मांग

चेकनाका में होती है जांच

[caption id="attachment_844106" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-JIP-Balu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जमा कर रखा गया बालू.[/caption] तिरुलडीह पुलिस के साथ किए निरीक्षण के दौरान नदी से वाहन नहीं मिले. नदी के किनारे बालू का ढेर मिला. थाना प्रभारी ने जिप उपाध्यक्ष को बताया कि कुछ बालू पहले से जप्त किया हुआ है. वहीं उसके ठीक सामने कई जगह बालू का ढेर लगा हुआ मिला. थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जांच कर गलत पाए जाने पर इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-feelings-in-a-romantic-manner/">प्रपोज

डे : रोमांटिक अंदाज में बयां करें दिल की बात, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार
उन्होंने बताया कि तिरुलडीह थाना की ओर से शहीद अजित-धनंजय महतो चौक पर चेकनाका लगाया गया है. एसडीएम के आदेश अनुसार चेकनाका में सुबह छह से रात दस बजे तक दो पाली में बालू लदे वाहनों की जांच की जानी है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अपना काम पूरी तत्पर्यता के साथ कर रही है. सूचना मिलने पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही