Search

 
 
 

चांडिल : जिप उपाध्यक्ष ने रेंजर को क्षेत्र से हाथियों को भगाने का दिया निर्देश

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जंगली हाथियों के  उत्पात से ग्रामीणों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाने के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी चांडिल को सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चारों प्रखंड में प्रायः हाथियों के कारण कई ग्रामीणों की जान गई है. आए दिन हाथियों का झुंड किसानों का फसल नष्ट करने के साथ मकानों को क्षतिग्रस्त कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-change-in-the-route-of-gitanjali-express-ispat-express-will-also-run/">जमशेदपुर

: गीतांजली एक्सप्रेस के रूट में नहीं हुआ बदलाव, इस्पात एक्सप्रेस भी चलेगी

ग्रामीणों को मुहैया कराएं पटाखा टॉर्च व अन्य संसाधन

कुकड़ू प्रखंड के ग्राम पंचायत ओडिया, जानुम समेत विभिन्न गांवों में कई दिनों से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है और भ्रमणशील है. जिससे उक्त पंचायत के ग्रामीण काफी डरे हुए है, सभी ने तत्काल हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित फॉरेस्टर एवं वनरक्षी को प्रतिनियुक्त करते हुए ग्रामीणों को पटाखा, टॉर्च एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई अप्रिय दुर्घटना न घटे. हाथी भगाओ दस्ता लगाकर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालकर जंगल की ओर पहुंचाया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही