Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सोनाडुंगरी मैदान में आंचलिक क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के सीमा क्षेत्र में स्थित सोनाडुंगरी मैदान में शनिवार को आंचलिक प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ. लीग का उद्घाटन पारगामा पंचायत मुखिया लालू माझी, झिमड़ी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पाथर सिंह, ग्राम प्रधान सुकेन चंद्र महतो, सुबोध चंद्र महतो एवं आयोजक समिति ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में होगा. आंचलिक क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन बजरंग 11 बनाम रॉयल चैलेंजर्स पारगामा द्वारा मुकाबला हुआ. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-grand-journey-from-gaushala-with-the-tableau-of-shyam-baba/">चाकुलिया

: श्याम बाबा की झांकी के साथ गौशाला से निकली भव्य निशान यात्रा

हर शनिवार व रविवार को चार टीमों के बीच होगा मुकाबला

प्रतियोगिता में हर शनिवार व रविवार को चार टीमों के बीच मुकाबला होगा. लीग में कुल पंद्रह मैचों का आयोजन होगा. जिसमें अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी व बॉलर को भी पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. लीग का शुभारंभ करने के अवसर पर अश्विनी महतो, दीपू कुमार, गौरीशंकर सेन, राजेंद्रनाथ महतो, विक्की सिंह राजपूत, सुदामा महतो, संजय महतो, रबी महतो, सर्वसची महतो, जितेन मंडल सहित आयोजक समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-karudih-solar-water-tower-motor-damaged/">डुमरिया

: कारुडीह सोलर जलमीनार का मोटर खराब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही