Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल की खबरें : अब तक 200 महिलाओं को प्रताड़ना से बचाया : पद्मश्री छुटनी

Advertisement
Advertisement
ज्योतिंद्रनाथ चिलबिंधा के पुण्यस्मृति दिवस पर चइकपुरा व मआड़इर गांथा प्रतियोगिता आयोजित Chandil (Dilip Kumar)पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने समाज के लिए अवश्य ही कुछ न कुछ करना चाहिए. समाज की हर बुराइयों को दूर करने का दायित्व, समाज का हक व अधिकार एवं भाषा-संस्कृति को बचाए रखने का दायित्व समाज के प्रत्येक नागरिकों का है. वे बुधवार को चांडिल प्रखंड स्थित कदमडीह में कुड़मी समाज चांडिल के संस्थापक ज्योतिंद्रनाथ चिलबिंधा के तृतीय पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि डायन जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ उन्होंने साल 1995 में लड़ाई शुरू की, जिसमें अब तक 200 से अधिक महिलाओं को प्रताड़ना से बचाकर पुनर्वास कराने में सफल रही हैं. इस कुप्रथा के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ती रहेंगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ali-hasan-ansari-becomes-district-president-of-rjd-minority-cell-2-news-including/">लातेहार

: अली हसन अंसारी बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समेत 2 खबरें

प्रतियोगिता का आयोजन

वरिष्ठ शिक्षक रमाकांत बांसरिआर की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर कुड़माली नेग-नेगाचारी एवं भाषा संस्कृति को बचाए रखने के लिए बालिका व महिला वर्ग के लिए चइक पुरा एवं बालक व पुरुष वर्ग के लिए मआड़इर गांथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिला वर्ग के चइक पुरा में प्रथम बासंती महतो, द्वितीय डोली महतो एवं तृतीय संध्या महतो और सांत्वना पुरस्कार मीरा देवी को मिला. पुरुष वर्ग के मआड़इर गांथा में प्रथम तरणी महतो, द्वितीय दामोदर तिड़ुआर एवं तृतीय पुरस्कार सुनील महतो को मिला. अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में वरिष्ठ शिक्षक जयचांद बांसरिआर ने सभा के समापन की घोषणा की. इस अवसर पर कुड़मी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-president-inaugurated-the-fourth-agricultural-road-map-said-i-can-call-myself-a-bihari/">बिहारः

चौथे कृषि रोड मैप का राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, कहा- ‘मैं खुद को बिहारी कह सकती हूं’

दिगंबर नीमडीह प्रखंड सिदो-कान्हू खेल क्लब के बने अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chandil-Sido-Kanhu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की उपस्थिति में सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया. क्लब के नवगठित पदाधिकारियों में दिगंबर सिंह सरदार को अध्यक्ष, परशुराम गोराई को सचिव व शंकर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति सकारात्मक प्रभाव के लिए प्रोत्साहित करना प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से भी युवाओं को आर्थिक रोजगार मिलेगा. इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेमचांद मार्डी, जनसेवक सुखलाल महतो समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/two-news-from-adityapur-remove-encroachment-from-service-lane-in-48-hours-dc/">आदित्यपुर

की दो खबरें : 48 घंटे में सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाएं : डीसी

अध्यक्ष पद पर हुआ मतदान

नीमडीह प्रखंड सिदो-कान्हू खेल क्लब के अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें दिगंबर सिंह सरदार को 63 मत, महादेव सिंह सरदार को 10, कालीपद टुडू को एक व सुखदेव हांसदा को शून्य मत प्राप्त हुआ. सचिव व उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. इसके लिए परशुराम गोराई को सचिव व शंकर सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया. सदस्य के रुप में हलधर कुमार, जितेंद्र नाथ, रोनाल्डो मार्डी, निरंजन महतो, हरि नारायण सिंह, अरुण सिंह, रोहिन सिंह सरदार, सुभाष कुमार मंडल, दिनेश रजाक व मोतीलाल सिंह सर्वसम्मति से चुने गए. इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/coal-import-case-bjp-hits-back-at-gandhi-family-after-rahuls-allegations-against-adani-and-modi-government/">कोयला

आयात मामला : अडानी और मोदी सरकार पर राहुल के आरोपों के बाद भाजपा का गांधी परिवार पर पलटवार

एसयूसीआई (सी) ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chandil-SUCI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) चांडिल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिला. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन के कुछ ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा. मौके पर आशुदेव महतो ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार खड़ा हो गया है. ना शिक्षा की स्थिति ठीक है, ना स्वास्थ्य की और ना बिजली, पानी व सड़क की. इस आधुनिक जमाने में भी लोग मुलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में आशुदेव महतो, हाराधन महतो, भुजंग मछुआ, उदय तंतुबाई, धीरेंद्र गोढ़, युधिष्ठिर प्रमाणिक, पांचू मांझी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/four-news-from-ghatshila-on-every-card-rice-distribution-festival-day-the-card-holder-got-rice-for-the-month-of-march/">घाटशिला

की चार खबरें : हर कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस पर कार्डधारी को मिला मार्च माह का चावल

क्या हैं प्रमुख मांगें

एसयूसीआई (सी) ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को चांडिल क्षेत्र के सड़कों को अविलंब दुरुस्त करने, जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी कार्डधारियों को प्रदान की जाने वाली अनाज हर महीना ससमय व सही मात्रा में उपलब्ध कराने, जिन पंचायतों में पीएम आवास ऑनलाइन लिंक अपडेट नहीं है उसे जल्द से जल्द सुधार करने, बिजली की आपूर्ति समय पर सस्ते दरों पर करने, बिना रीडिंग चेक किये बिजली बिल थमा देना बंद करने, चांडिल डैम के पानी से पूरे प्रखंड क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने, मनरेगा के तहत उचित मजदूरी पर 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने, सभी बेरोजगारों को उचित बेरोजगारी भत्ता देने, सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को अविलंब पूरा करने, नशीली पदार्थ का प्रचार प्रसार तथा सेवन पर संपूर्ण रोक लगाने और बेलगाम महंगाई पर रोक लगाने की मांग शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही