Search

 
 
 

जब CJI चंद्रचूड़ बार काउंसिल अध्यक्ष पर बरसे, कहा, मेरा कोर्ट, मैं तय करूंगा कैसे काम होगा…मुझे प्रैक्टिस के बारे में न समझायें

 
 NewDelhi : यह मेरी अदालत है, मैं तय करूंगा कैसे काम होगा…मुझे डिक्टेट न करें… मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट विकास सिंह को फटकार लगाते हुए तल्ख टिप्पणी की. यह 10 जनवरी का दिन था. CJI ने विकास सिंह से कहा कि यह उनका कोर्ट है और वही तय करेंगे कि कब और किस तरीके से काम होगा. कोई और उन्हें डिक्टेट करने का प्रयास नहीं करे. जानकारी के अनुसार सीनियर एडवोकेट विकास सिंह CJI की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच से SC में वकीलों के लिए चैंबर आवंटित करने को लेकर जल्द सुनवाई की मांग कर रहे थे. इसी क्रम में कहा कि पिछले कई मौकों पर इस केस पर सुनवाई नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/notice-to-aam-aadmi-party-for-printing-advertisements-with-government-money-order-to-deposit-163-62-crores-in-10-days/">सरकारी

पैसों से विज्ञापन छपवाने पर आम आदमी पार्टी को नोटिस, 10 दिन में 163.62 करोड़ जमा करने का आदेश

CJI चंद्रचूड़ ने  कहा कि इस सप्ताह यह मामला लिस्ट करना मुश्किल है

CJI चंद्रचूड़ ने उनसे कहा कि इस सप्ताह यह मामला लिस्ट करना मुश्किल है. इस पर विकास सिंह ने कहा कि यह मामला 9 जनवरी, सोमवार के लिए भी लिस्ट था. साथ ही कह दिया कि कोर्ट की प्राथमिकता ऐसे मामलों की सुनवाई करने की होनी चाहिए जो ऑलरेडी लिस्टिंग में हों. यह सुन कर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नाराज हो गये. इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि सोमवार को कोर्ट के पास कई मामले लंबित थे, तभी सुनवाई नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें :न">https://lagatar.in/no-guide-no-registration-not-only-tears-the-officers-also-drank-the-orders/">न

गाइड, न रजिस्ट्रेशन, आंसू ही नहीं, आदेश भी ‘पी’ गए अफसर, IED ब्‍लास्‍ट में 6 जवान घायल, IIT-ISM में बढ़ रही बेट‍ियां समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

वकील अपने चैंबर के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं

एडवोकेट विकास सिंह ने फिर जोर देकर कहा कि केस को जल्दी सुना जाना चाहिए, क्योंकि वकील अपने चैंबर के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.इस पर चीफ जस्टिस ने तीखी टिप्पणी कर डाली. कहा कि मुझे प्रैक्टिस के बारे में न समझाएं, मेरे कोर्ट में मैं जो भी निर्धारित करूंगा वही प्रैक्टिस है. और कोई निर्देश देने या डिक्टेट करने की कोशिश ना करे. इस बारे में बताने की आवश्यकता नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही