Search

 
 
 

चंद्रनाथ रथ  हत्याकांड : सुवेंदु अधिकारी का सनसनीखेज आरोप, ममता बनर्जी को हराया न होता, तो हत्या नहीं होती

आज गुरुवार को बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में चंद्रनाथ के पोस्टमार्टम के बाद श्री अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हल्ला बोला. कहा कि मैंने भवानीपुर और नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी है, इसीलिए मेरे करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है.
 

Kolkata : सुवेंदु अधिकारी ने अपने PA चंद्रनाथ रथ की हत्या को  लेकर बड़ा बयान दिया है. हत्या को राजनीतिक साजिश करार देते हुए दावा किया कि चंद्रनाथ की हत्या इसलिए की गयी, क्योंकि वह उनके PA थे.  

 

आज गुरुवार को बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में चंद्रनाथ के पोस्टमार्टम के बाद श्री अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हल्ला बोला. कहा कि मैंने भवानीपुर और नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी है, इसीलिए मेरे करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है. 

 

 पत्रकारों के समक्ष  सुवेंदु अधिकारी ने कहा, अगर चंद्रनाथ रथ मेरे पीए नहीं होते या मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर चुनाव में  नहीं हराया होता, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती. 


 
उन्होंने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां मारी गयी थीं. रथ की किसी से निजी या राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी.

 

उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उनके परिवार ने मांग की है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. 


 
जान लें कि चंद्रनाथ रथ की कल बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस के अनुसार  एक कार और बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर  काफी करीब से उन पर गोलियां बरसाई और  वहां से भाग निकले. हमला उनके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर किया गया. 

 

इस हमले में गाड़ी चला रहे चंद्रनाथ की कार के चालक ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी बुरी तरह से घायल हैं. उनकी हालत  भी गंभीर बनी हुई है.  सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ने डीजीपी ने उन्हें बताया है कि वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद की हुई है.

 

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है सीआईडी, फॉरेंसिक टीम और एसआईटी मिलकर जांच कर रही हैं. उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ रही टीएमसी सरकार पर हमला करते हुए  कहा कि पूर्व में  भी पुलिस ऐसे मामलों को सुलझाने में सक्षम थी, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं मिलती थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही