Search

 
 
 

रामगढ़: चितरपुर रामनवमी पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक चंद्रप्रकाश चौधरी व अध्यक्ष बने चंद्रशेखर पटवा

 
Ramgarh: चितरपुर में रामनवमी पूजा मनाने को लेकर मंगलवार देर शाम शिवालय मंदिर परिसर में राम भक्तों की एक बैठक हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए कमिटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को रामनवमी पूजा महासमिति का मुख्य संरक्षक चुना गया. इसके अलावे गोपाल चौधरी, कुलदीप सिंह, पीयूष चौधरी, सुनील यादव व मुकेश यादव को संरक्षक  बनाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/7-27-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> वहीं अध्यक्ष चंद्रशेखर पटवा, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, पीएन सिंह, भानु प्रकाश महतो, हर्ष चौधरी, सचिव विशाल सोनी, विष्णु प्रसाद, करण वर्मा, सह सचिव मिक्की चौधरी, विश्वास पोद्दार, राहुल प्रजापति, रवि रंजन प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सोनी, पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण कुमार वर्मा,  ह्रितिक सोनी, उप कोषाध्यक्ष डब्लू साहू, व रवि प्रजापति को बनाया गया. इसके अलावे मोहित प्रजापति, दीपक साव, राजू कुमार, प्रयाग साव, अनिल दांगी, परमेश्वर प्रजापति,  पप्पू केवट,  बाबू पांडेय, अमित वर्मा, विष्णु रविदास, अखिल वर्मा, अमर साव, सचिन कुमार, सत्येंद्र नायक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. बैठक की अध्यक्षता ठाकुर प्रेतनाथ सिंह व संचालन तरुण कुमार वर्मा ने किया. अस्त्र शस्त्र परिचालन निर्णायक कमेटी में रवि रंजन प्रसाद गुप्ता, तरुण कुमार वर्मा, गौतम रविदास को रखा गया है. मौके पर भारी संख्या में रामभक्त मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-rahul-gandhi-said-i-am-not-allowed-to-speak-only-the-governments-views-are-heard/">लोकसभा

: राहुल गांधी ने कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जाता… केवल सरकार की बात सुनी जाती है…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही