Search

 
 
 

चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण समेत रामगढ़ की कई खबरें

 

समिति के लोगों को दिये कई दिशा-निर्देश 

Ramgarh : बुधवार को आवासीय कॉलोनी रजरप्पा प्रोजेक्ट दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रजरप्पा प्रोजेक्ट पहुंचे. इस दौरान बन रहे भव्य पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. मौके पर पूजा समिति के सचिव गजेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों को कई अवश्य दिशा-निर्देश दिये. इस मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, रामगढ़ सदर जिप सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, कुंदरूकला मुखिया किशुन राम मुंडा, एजेकेएसएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद वर्मा, भामसं के अनिल प्रसाद, समिति के सह सचिव जगदीश महतो, कोषाध्यक्ष झलकू महतो, गोला प्रमुख प्रतिनिधि रणधीर कुमार बसरिया, आजसू मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार उर्फ रमन पटेल, विक्की वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. पंडाल का उद्घाटन मुख्य अथिति रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, विशिष्ट अथिति जिप अध्यक्ष सुधा देवी, जीएम पीएन यादव, जबकि रावण दहन के मुख्य अथिति गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, विशिष्ट अथिति रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी एवं जीएम पीएन यादव मौजूद रहेंगे. रावण दहन कार्यक्रम मंगलवार शाम सात बजे से कॉलोनी स्टेडियम में शुरू होगा.

इंडोर स्टेडियम में होगा झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम

रामगढ़ : झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक रांची, झारखंड में निर्धारित है. झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने व बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखंड के द्वारा झारखंड के सभी जिलों में 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2023 को रामगढ़ जिला अंतर्गत छत्तरमांडू स्थित इंडोर स्टेडियम, रामगढ़ में सुबह 9:00 बजे से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण किया जाएगा.

रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-122.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. सेमेस्टर छह सत्र 2020-23 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को विदाई और नये सत्र 2020-23 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा प्रसाद ने कहा कि स्वागत करना और विदाई करना परंपरा है, इसे निभाना चाहिए. आपलोग उर्दू के विद्यार्थी हैं. उर्दू आपकी मातृभाषा है. सभी प्रकार की शिक्षा का आधार मातृभाषा होता है. मातृभाषा के माध्यम से सर्वांगीन विकास संभव है. अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए मातृभाषा मुख्य रूप से सहायक होता है. विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. रत्ना पांडे ने कहा कि आज वेलकम और फेयरवेल का प्रोग्राम है. फेयरवेल और वेलकम दोनों में वेल शब्द आता है. यानी अच्छाई का प्रतीक है. शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य भी अच्छा इंसान बनना होता है. मातृ भाषा भी हमें नैतिक शिक्षा देता है. यानी अच्छा इंसान बनाता है. प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व उपहार देकर किया गया. संचालन गुललाबशा परवीन और उम्मे सलमा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फैजान अंसारी ने किया. अंत में विदा लेने वाले और प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. विभाग के द्वारा सेमेस्टर छह के टॉप थ्री रेहाना परवीन, गुल बनफ्शा और शाइस्ता नाज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में गुलाम अली, अरशद अंसारी, कुर्बान अंसारी, सबीना परवीन, गजल परवीन, संजूम परवीन, निकहत परवीन, अजिमा तबस्सुम आदि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-acb-action-halka-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">पलामू

: ACB की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही