Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के चंद्रप्रकाश जैन ने तुर्की में पेश की ईमानदारी की मिसाल

फैमिली टूर में सरहद पार गए हैं हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक Hazaribagh : हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने तुर्की में ईमानदारी की मिसाल पेश की. दरअसल पिछले कुछ दिनों से वह फैमिली टूर पर विदेश यात्रा पर गए हुए हैं. इसी दौरान तुर्की के एक प्रसिद्ध शहर कुसादासी में एक अनजान व्यक्ति का बैग चंद्रप्रकाश जैन को मिला. उसके बाद उन्होंने अपना सारा काम छोड़कर पहले उस व्यक्ति को बैग पहुंचाना मुनासिब समझा. अपने अभियान में लगे चंद्रप्रकाश ने करीब तीन घंटे के बाद उस व्यक्ति को ढूंढ कर उसे बैग सौंप दिया. उस व्यक्ति का नाम है डिसूजा. जैसे ही उस व्यक्ति को बैग प्राप्त हुआ, उसने भारत और भारतीय की ईमानदारी की सराहना की. उन्होंने चंद्रप्रकाश जैन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ हर कोई बदल रहा है. लेकिन उन्होंने एक अनजान व्यक्ति के लिए अपना काम छोड़कर बैग देना उचित समझा, यह काफी सराहनीय सेवा है. चंद्रप्रकाश जैन ने उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी मां ने कहा है कि जहां रहो मानवता को जिंदा रखो. उनके कहे अनुसार ही वह मानवता का फर्ज निभाते रहे हैं. उन्होंने संदेश दिया कि ऐसे अनजान बैग या कोई सामान मिलने पर संबंधित थाने को सूचित करें या उस व्यक्ति को ढूंढ कर अवश्य दें. पता नहीं वह सामान उस व्यक्ति के जीवन-मरण से जुड़ा अहमियत रखता हो. सोशल मीडिया पर चंद्रप्रकाश जैन ने खुद यह जानकारी साझा की है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-ministers-xi-beat-media-xi-by-31-runs-in-a-friendly-cricket-match/">मुख्यमंत्री

एकादश ने मीडिया एकादश को मैत्री क्रिकेट मैच में 31 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही