Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : 12 शिशुओं का अन्नप्राशन और 12 महिलाओं की हुई गोदभराई

Chandrapura : चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो पंचायत के जुनौरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा दिवस के अवसर खोदनाटांड़, जुनौरी केंद्र संख्या 1 और जुनौरी केंद्र संख्या 2 के आंगनबाड़ी कर्मी और अन्य शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रपुरा प्रखंड की उप प्रमुख रिंकी कुमारी ने किया. रिंकी कुमारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करना है. साथ ही गर्भावस्था व बच्चों को ऊपरी आहार, खानपान के प्रति सजग होने और शिशु जनित रोगों को कम करने के लिए जानकारी देना है. उन्होंने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ को और मजबूत बनाना है. इस मौके पर अतिथियों ने 12 शिशुओं का अन्नप्राशन और 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न की गई. इस दौरान पोषक आहर की कीट उपहार स्वरूप भेंट की गई. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सेविका लीलावती देवी, अनिता राज वर्मा, पुष्पांजलि देवी, सहायिका गीता देवी, सुनीता कुमारी, यशोदा देवी मौजूद थईं. यह">https://lagatar.in/phusro-lord-mahavirs-procession-with-silver-palanquin/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : भगवान महावीर की चांदी के पालकी के साथ निकली शोभायात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही