Search

 
 
 

चंद्रपुरा : नहीं आई बीडीओ तो प्रमुख ने किया बैठक का बहिष्कार

 
Chandrapura : चंद्रपुरा प्रखंड सभागार में शनिवार को पंसस की बैठक में संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर प्रमुख सहित अन्य सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. प्रमुख चांदनी प्रवीण ने बताया कि बैठक में बीडीओ नहीं पहुंची थी, इसके साथ ही अन्य कई विभाग के पदाधिकारी और उसके प्रतिनिधि भी बैठक में नहीं पहुंचे. इसलिए बैठक का बहिष्कार किया गया. इस बैठक में जब मुख्य अधिकारी ही नहीं रहेंगे तो समिति के बैठक का कोई फलाफल ही नहीं निकलेगा. इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर शिकायत की जाएगी. वहीं बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि होली व मैट्रिक परीक्षा को लेकर अचानक जिला में बैठक रखी गई थी, जिस कारण वह बोकारो बैठक में भाग लेने चली गई. वैसे बैठक में चंद्रपुरा सीओ संदीप कुमार मद्देशिया, जीपीएस मिथिलेश पांडेय, नाजीर मनोज कुमार, एजीएम अशोक गोप, भ्रमण सील पशु चिकित्सक पदाधिकारी आलोक कुमार मौजूद थे. मौके पर उप प्रमुख रिंकी कुमारी, मंत्री प्रतिनिधि भुनेश्वर महतो, पंसस राजेन्द्र महतो, प्रमोद कुमार महतो, मंटू महतो, सदानंद महतो, सरिता वर्णवाल, कुलदीप महतो, लता कुमारी, मंजू देवी, ललित लहरे, धीरेंद्र हजाम, उमा देवी, रीना देवी, तनुजा कुमारी, फूलकुमारी देवी, रविन्द्र गिरी, जाबिर हुसैन, देवंती देवी, धनपाल आदि थे. यह">https://lagatar.in/bermo-bjp-started-selfie-with-beneficiary-program/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा ने शुरु किया सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही